Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल – पर्वतों का रत्न ‘बाल कविता’ प्रतियोगिता

 

हिमालिनी ज्ञानकुंज

‘बाल कविता’ प्रतियोगिता

नेपाल – पर्वतों का रत्न

अवनी जलान ,कक्षा 9 रूपीज इंटरनेशनल स्कूल

नेपाल हमारा पड़ोसी देश,

शांति-सौंदर्य है जिसका विशेष।

ऊँचे पर्वत, नीला आसमान,

हरियाली से है इसकी पहचान।

यहाँ सगरमाथा सबसे ऊँचा, जैसे

छू रहा हो सपना सच्चा ।

बुद्ध की भूमि, शांति का संदेश,

सदियों से है इसका यही परिवेश।

काठमांडू शहर बहुत ही प्यारा,

संस्कृति से भरा, रंगों से न्यारा।

पशुपतिनाथ का मंदिर महान,

यह भी पढें   सीमा सुरक्षा बैठक के लिए भारतीय टीम नेपाल में

सभी धर्मों को देता सम्मान।

भाषा, पोशाक, रीति-रिवाज,

हर कोना है जैसे सुर का साज।

नेपाली लोग सादगी के सागर,

दिल से हैं साफ, व्यवहार में सुंदर।

नेपाल हमें सिखाता है यही,

प्रकृति से प्यार हो सदा सही।

धरती को बचाओ, पेड़ लगाओ,

शांति का दीप हर दिल में जलाओ।

अवनी जलान ,कक्षा ९रूपीज इंटरनेशनल स्कूल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed