Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

युवक को धारदार हथियार से हत्या

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
जनकपुरधाम वार्ड 21स्थित होटल एस.पी.एण्ड गेस्ट हाउस में रविवार को एक युवक को उनके साथ होटल में ठहरे युवती ने धारदार हथियार से बुरी तरह ज़ख़्मी कर प्रथम मंजिल से फेक दिया।सुवह में होटल के कर्मचारी ने उसे गंभीर हालत देखा तव उसे पुलिस की मदद से प्रादेशिक अस्पताल जनकपुरधाम इलाज हेतु ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महोतरी जिला के पर्सा का 28बर्षीय युवक बिमलेश यादव था। होटल प्रबंधक के अनुसार शनिवार की रात युवती के साथ कमरा बुक कराया था। घटना का बारदात करने के बाद युवती सुवह में होटल से फरार हो गया। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से उस युवती की तलाश पुलिस कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com