मनीष कुमार साह जेसीज द्वारा सम्मानित

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा नेपाल जेसीज के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष कुमार साह को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित 110वें बार्षिकोत्सव के अवसर पर 110 प्रभावशाली व्यक्तित्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मनीष कुमार साह को जेसीज द्वारा सम्मानित होने पर पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विमलेंद्र निधि, जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह, पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह ,राम युवा समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी सहित कई लोगों ने बधाई दी है।

