दो केजी सोना और २४ लाख नकद सहित दो चीनी नागरिक गिरफ्तार
काठमांडू, सावन ६ – ठमेल से दो केजी सोना और २४ लाख नकद सहित दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है । उपत्याका अपराध अनुसंधान कार्यालय के अनुसार गिरफ्तार होने वालों में चीन के सियाचिन निवासी ३४ वर्षीय सुमेई चोउ और ४६ वर्षीय चुनलिन थान है ।
पुलिस ने बताया है कि ज्याठा स्थित चिनियाँ नामक होटल से सोमवार की शाम को उनलोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जाँच भी चल रही है ।

