Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीनी सहायता नियोग के अध्यक्ष ने की प्रधानमंत्री ओली से मुलाकात

 

काठमांडू, सावन ६ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से चीन के अन्तर्राष्ट्रीय विकास सहायता नियोग (सिड्का) के अध्यक्ष चेन सियाओदोङ्ग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने आज शिष्टाचार मुलााकत की है ।
यह मुलाकात प्रधानमंत्री निवास, बालुवाटार में हुई है । इस मुलाकात में दोनों देश बीच के आपसी संबंध तथा अर्थ मंत्रालय में सोमवार को हुई दोनों पक्षों बीच चार समझौते और विगत में दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय भ्रमण के अवसर में हुए विकास सहकार्य के सम्झौते को लेकर कार्यान्वयन के साथ ही विभिन्न विषयों में विचार विमर्श किए गए ।
प्रधानमंत्री ओली ने नेपाल और चीन के बीच लम्बी और मित्रवत् सम्बन्ध की चर्चा करते हुए कहा कि इस बात को दोहराया कि नेपाल एक चीन नीति को लेकर प्रतिबद्ध है । उन्होंने वर्तमान आकस्मिक बाढ़ के कारण ध्वस्त रसुवागढ़ी नाका में आवश्यक संरचना निर्माण में चीन द्वारा दिए गए प्राथमिकता के लिए भी धन्यवाद दिया ।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नेपाल को स्थलरुद्ध से स्थल–जुड़े हुए राज्य में बदलने के लिए, चीन के साथ किमाथांगल– के साग ही अन्य सीमा नाकाओं का संचालन तथा ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव फ्रेमवर्क’ के तहत परियोजनाओं का संचालन बिना किसी बाधा के आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर में प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार विष्णुप्रसाद रिमाल, आर्थिक विकास सलाहकार  युवराज खतिवडा, नेपाल के लिए चीन के राजदूत चेन सोङ और विदेश मंत्रालय के उच्चाधिकारियों की उपस्थिति थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed