सरकार पर प्रश्न उठे ऐसी कोई बात नहीं करें –देउवा
काठमांडू, सावन ६ – नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने सबसे आग्रह किया है कि वे ऐसी कोई बात नहीं बोलें जिससे सरकार पर किसी तरह का कोई प्रश्न उठें ।
बैठक में सहभागी एक नेता के अनुसार, देउवा ने उनसे मिलने पहुँचे पाँच नेताओं से यह आग्रह किया कि ऐसा कोई कदम नहीं उठाए जिससे सरकार पर सवाल उठें ।
उन नेताओं के अनुसार सरकार द्वारा नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं किया गया है । सात बूँदे सहमति अनुरूप उपलब्धि नहीं दिखी है इस विषय को लेकर भी उन नेताओं ने प्रश्न किए थे । इन प्रश्नों के उत्तर देते हुए देउवा ने कहा कि सरकार धीरे –धीरे सुधार करेगी लेकिन अभी आपलोग किसी तरह का कोई प्रश्न नहीं करें ।


