Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इकु में हुए भूस्खलन से अरनिको राजमार्ग अवरुद्ध

 

काठमांडू, सावन ७ – सिन्धुपाल्चोक के भोटेकोशी गाँवपालिका–२ इकु में भूस्खलन हुआ है । भूस्खलन के कारण अरनिको राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है । आज सुबह ५ बजे के आसपास हुए भूस्खलन से कोदारी स्थित अरनिको राजमार्ग पर इकु में सड़क अवरुद्ध होने की जानकारी जिला पुलिस कार्यालय सिन्धुपाल्चोक ने दी है ।
भूस्खलन के कारण राजमार्ग पूर्णरुप से अवरुद्ध है ।पुलिस ने जानकारी दी है कि रास्ता खुलवाने के लिए कमम हो रहा है । इस बार भूस्खलन के कारण इकु में चार बार सड़क अवरुद्ध हो चुकी है । इससे पहले भी भूस्खलन के कारण गत असार २६ गते से अवरुद्ध सड़क की मरम्मत करके उसे चालू कर दिया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *