राष्ट्रपति पौडेल और सभामुख घिमिरे बीच मुलाकात
काठमांडू,सावन ९ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल से सभामुख देवराज घिमिरे ने मुलाकात की है । निवास शीतल में उन दोनों के बीच मुलाकात हुई है ।
राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, बैठक के दौरान सभामुख घिमिरे ने राष्ट्रपति पौडेल को बताया कि जिनेवा में सभामुखों को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित की जा रही है । ये कार्यक्रम २९ से ३१ जुलाई तक जिनेवा में होने जा रहा है । उन्होंने विश्व सम्मेलन में नेपाल की भागीदारी के बारे में जानकारी दी । सभामुख घिमिरे इस विश्व सम्मेलन में भाग लेने के लिए २७ जुलाई को जिनेवा जाने वाले हैं ।

