पिकअप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु एक घायल
काठमांडू,सावन ९ – सिंधुली में एक पिकअप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और एक व्यक्ति घायल है । पिकअप में दो जर्सी गायें थी वो भी मृत पाई गईं । पुलिस के अनुसार, दो गायें घायल अवस्था में जीवित पाई गई ं।
चार गायों के साथ उक्त गाड़ी भक्तपुर से झापा जा रही थी । बा.प्र.०१–०२४ च ९९१३ नंबर की योद्धा पिकअप शुक्रवार (साउन ९) की सबुह सुनकोसी गाँवपालिका–६, शीतलपाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई । ये जानकारी इलाका पुलिस कार्यालय खुर्कोट ने दी है ।
गाड़ी का चालक मकवानपुर के मनहरी गाँवपालिका–४ का ३२ वर्षीय निरज रेग्मी था । वो घायल है, उनका ईलाज धुलिखेल अस्पताल में किया जा रहा है । उनके बड़े भाई ३८ वर्षीय धर्मराज रेग्मी की मृत्यु होने की जानकारी खुर्कोट के पुलिस निरीक्षक वसन्त बहादुर भुजेल ने दी । पुलिस ने बताया कि पिकअप बीपी राजमार्ग से लगभग ५०० मीटर नीचे पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया।


