Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थाईलैंड और कम्बोडिया में दूसरे दिन भी लडाई जारी, अबतक पन्द्रह की मौत

 

थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर भयंकर सैन्य झड़पों ने दोनों मुल्कों को जंग के कगार पर ला खड़ा किया है। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इन झड़पों में 15 लोग मारे गए, जिनमें 14 आम नागरिक और एक सैनिक शामिल हैं, जबकि 46 लोग घायल हुए।

कंबोडिया ने अभी तक अपने नुकसान की कोई खबर नहीं दी। हिंसा की शुरुआत बुधवार को एक बारूदी सुरंग के धमाके से हुई, जिसमें पांच थाई सैनिक घायल हो गए। इस घटना ने दोनों मुल्कों के बीच तनाव को और भड़का दिया।

यह भी पढें   नेतृत्व में संगठन निर्माण से लेकर निर्वाचन तक की यह यात्रा प्रशंसनीय है – गगन थापा

थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री सोमसाक ने कंबोडिया पर आम नागरिकों और एक अस्पताल पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “हम कंबोडिया सरकार से गुजारिश करते हैं कि वो फौरन इसे रोकें और अमन की राह पर लौटे।”

यूएन में होगी आपातकालीन बैठक
थाईलैंड ने कहा कि एक दशक में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सबसे खूनी सीमा लड़ाई में 100,000 से अधिक लोग बॉर्डर का इलाका छोड़कर पलायन कर गए हैं।

यह भी पढें   कक्षा १२ के परिणाम सार्वजनिक

न्यूज एजेंसी एएफपी ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मैनेट के कहने पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद दोनों देशों की सीमा पर झड़पों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक आयोजित करेगी। वहीं अमेरिका ने संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने की अपील की है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *