Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

18करोड़ की लागत से निर्मित सीता पुष्प वाटिका का उद्घाटन

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के प्राचीन मणिमंडप परिसर में 18करोड़ की लागत से निर्मित सीता पुष्प वाटिका का उद्घाटन नेपाल सरकार के उप प्रधानमंत्री तथा शहरी विकास मंत्री प्रकाश मान सिंह ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राचीन मणिमंडप करोड़ो हिन्दू का आस्था का केंद्र है। धार्मिक, सांस्कृतिक तथा पर्यटकीय गंतव्य के रूप में जनकपुरधाम के विकास को लक्षित कर जनकपुरधाम में इसका निर्माण किया गया है। मणिमंडप परिसर में निर्मित सीता पुष्प वाटिका जगत जननी सीता तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का विवाह स्थल है ‌।इसकी पहचान पूरे विश्व स्तर पर होना चाहिए। इसके विकास के लिए केन्द्र, प्रदेश तथा स्थानीय सरकार को पहल करने की आवश्यकता है।
मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने कहा कि जनकपुरधाम की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर है।भारत तथा नेपाल के पर्यटक बड़ी संख्या में रोज आते हैं। केन्द्र सरकार इसके विकास के लिए और पहल करें।सीता पुष्प वाटिका में विवाह भवन,दो धर्मशाला सहित अन्य भवनों का निर्माण किया गया है। तत्कालीन शहरी विकास मंत्री प्रभु साह ने सीता पुष्प वाटिका को प्राथमिक सूची में रखा था। उद्घाटन समारोह में जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed