एमाले से मेरी सदस्यता कोई नहीं हटा सकता – पूर्व राष्ट्रपति भंडारी
काठमांडू,सावन ९ – एमाले नेतृ तथा पूर्व राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने बताया कि पार्टी में शामिल हुए मुझे ४५ वर्ष हो चुके हैं और मैं अब भी एमाले परिवार में ही आवद्ध हूँ । पत्रकार सम्मेलन कर उन्होंने यह बात कही है ।
उन्होंने कहा कि “मैं अभी भी एमाले के ही परिवार में आवद्ध हूँ । कोई चाहे भी तो मेरी सदस्यता को हटा नहीं सकता ।” भंडारी ने कहा “मैंने पिछले ही वर्ष सदस्यता नवीकरण कर लिया है ।” उन्होंने स्पष्ट कहा कि – मुझे किसी पद की कोई लालसा नहीं है । मैं पार्टी और देश के लिए कुछ करना चाहती हूँ इसलिए राजनीति में वापस आई हूँ ।
उन्होंने कहा कि मदन भंडारी ने समृद्ध नेपाल और खुशहाल नेपालियों के लिए बहुदलीय लोकतंत्र का सिद्धांत प्रतिपादित किया था और अब उनका उद्देश्य उसी सिद्धांत का पालन करते हुए पार्टी को एकजुट करना है ।


