भंडारी का सक्रिय राजनीति में पुनः प्रवेश अस्वीकार्य – राजेन्द्र गौतम
काठमांडू, सावन १० – नेकपा एमाले के प्रचार विभाग प्रमुख राजेन्द्र गौतम ने कहा है कि पूर्वराष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी का सक्रिय राजनीति में पुनः प्रवेश अस्वीकार्य होगा ।
नेपाल प्रेस सोसाइटी द्वारा शनिवार भक्तपुर में आयोजित एक साक्षात्कार कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि – भंडारी की एमाले सदस्यता और राजनीति में पुनः सक्रियता एक ‘गौण विषय’ है ।
गौतम ने कहा कि – देश के राष्ट्रपति पद में निर्वाचित होने के बाद स्वाभाविक रूप से पार्टी सदस्यता नवीकरण नहीं किया गया है । इसलिए अभी जो यह विवाद हो रहा है यह केवल प्रचार का विषय है ।
उन्होंने यह भी बताया कि एमाले की केंद्रीय समिति की बैठक में तीन मुद्दों पर विचार–विमर्श के बाद निर्णय लिया गया । ७० वर्ष की आयु सीमा, कार्यकारी पद पर दो कार्यकाल की सीमा, तथा पूर्व अध्यक्षों की सक्रियता पर प्रतिबंध । उन्होंने यह भी कहा कि – यह आरोप बिल्कुल निराधार है कि केपी ओली ने किसी को बोलने नहीं दिया । बैठक सर्वसहमति के वातावरण में सम्पन्न हुई ।


