पृथ्वीमान गुरुङ के निधन पर देउवा ने किया शोक व्यक्त
काठमांडू, सावन १० – नेपाली कांग्रेस जिला कार्यसमिति चितवन के पूर्व सभापति तथा नेपाल सरकार गण्डकी प्रदेश के पूर्व प्रमुख पृथ्वीमान गुरुङ के निधन पर नेपाली कांग्रेस ने शोक व्यक्त किया है ।
श्रेष्ठ का आज सुबह ८ः४५ बजे ७६ वर्ष की उम्र में निधन हो गया । उनकी अन्त्येष्टि सोमवार को की जाएगी ।
स्वर्गीय गुरुंग ने लंबे समय तक नेपाली कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्य किया तथा संगठन निर्माण और नेपाल के लोकतांत्रिक आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई थी ।
उनके निधन पर नेपाली कांग्रेस का सभापति शेरबहादुर देउवा ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि– “स्वर्गीय गुरुङ ने नेपाली कांग्रेस के सङ्गठन निर्माण और नेपाल के लोकतान्त्रिक आन्दोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उनके नेतृत्वदायी भूमिका को पार्टी में हमेशा याद किया जाएगा । मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धाञ्जली अर्पण करते हुए यह कामना करता हूँ कि उनकी आत्मा को चीर शांति मिले साथ ही शोक सन्तप्त परिवारजन के प्रति पार्टी और व्यक्तिगत दोनों तरफ से गहरी समवेदना प्रकट करता हूँ ।”


