सुखाग्रस्त क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए दीर्घकालीन उपाय करे सरकार – मधेशी दल
काठमांडू, सावन १३ – तराई–मधेश दलों के संघीय लोकतान्त्रिक मोर्चा ने कहा है कि सुखाग्रस्त क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए दीर्घकालीन उपाय करना चाहिए ।
मोर्चा का कहना है कि तत्काल के लिए तराई–मधेश में पेयजल की समुचित व्यवस्था और सिंचाई के लिए बोरिंग की व्यवस्था करें । साथ ही मार्चा ने यह भी मांग की है कि इसके लिए दीर्घकालीन उपाय करें ।
सोमवार जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार से यह भी मांग की गई है कि सुखाग्रस्त, संकटग्रस्त क्षेत्र के किसानों को कृषि ऋण में छुट देने की व्यवस्था की जाए । इसके साथ ही संकटग्रस्त क्षेत्रों के किसानों के लिए सहुलियत या अनुदान में मलखाद, सिंचाई, बीज , कीटनाशक औषधि उपलब्ध कराने की भी मांग की है ।
मोर्चा ने बैठक में यह निष्कर्ष भी निकाला कि तराई–मधेश को ऐसे संकट से बचाने के लिए चुरे वन क्षेत्र के संरक्षण और जलासय निर्माण में जोड़ दिया जाना चाहिए ।
मार्चा का कहना कि बारिश नहीं होने से मधेश सुखाग्रस्त है । सरकार ने मधेश को संकटग्रस्त क्षेत्र घोषणा तो कर दिया है लेकिन राहत के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं की है ।

