Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वेष्टर्न सहकारीद्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में १०९ लोगों ने किया रक्तदान

 


नेपालगंज, बाँके, पवन जायसवाल । बाँके जिला के सुर्खेतरोड बाजार स्थित वेष्टर्न बचत तथा ऋण सहकारी संस्था लिमिटेड ने अपने १६वें स्थापना दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों के साथ यह दिवस मनाया। इसी सिलसिले में संस्था द्वारा श्रावण ११ गते, आइतवार को लायन्स इन्टरनेशनल डिष्ट्रिक्ट ३२५ एन, एरिया नं.–४ के सहयोग से वेष्टर्न मल परिसर में एक भव्य रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस रक्तदान कार्यक्रम में पुरुष एवं महिला मिलाकर कुल १०९ लोगों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया। प्रमुख रक्तदाताओं में राम बहादुर श्रेष्ठ, सुलभ सन्जयाल, मुना रानामगर, देवेन्द्र प्रताप सिंह, मुकेश कुमार राय, भगवान श्रेष्ठ, सोनिका क्षेत्री, जय प्रकाश दहित, सुधीर शाह, भावना पौडेल गौतम, देव बहादुर बोहरा सहित अन्य कई व्यक्तित्वों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

यह भी पढें   स्वर्ग कहीं और नहीं, हमारे विचारों और कर्मों में बसता है : बिमल सरार्फ

कार्यक्रम के दौरान प्रादेशिक रक्त सञ्चार केन्द्र, नेपालगंज के होमराज गिरी, सन्दीप आचार्य, महेश दहित, जिवराज शाही, बीरेन्द्र योगी, बैकुण्ठ रेग्मी समेत की प्राविधिक टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर संस्था के प्रवन्धक थानिश्वर पाण्डेय ने जानकारी दी कि १६वीं स्थापना दिवस के पूर्वसंध्या, श्रावण १० गते शनिवार को संस्था द्वारा नीलसागर सेवाआश्रम और मानव सेवा आश्रम में वृद्ध एवं असहाय नागरिकों को भोजन कराकर सेवा कार्य भी किया गया था। यह सेवा कार्यक्रम प्रेम बहादुर खड्का की संयोजकता तथा सन्तोषबाबु सुवेदी और श्रीधर पौडेल की सदस्यता में बनी उपसमिति द्वारा संपन्न हुआ।

यह भी पढें   महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों में छिपा है भारत के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग

रक्तदान कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को संस्था के अध्यक्ष सञ्जय थापा द्वारा प्रमाण–पत्र वितरण किया गया। अध्यक्ष थापा ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल एक सेवा कार्य था, बल्कि समाज में मानवीयता और सहयोग का सकारात्मक संदेश देने वाला उदाहरण भी बना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अन्य संघ-संस्थाएँ भी इससे प्रेरणा लेकर समाजसेवा में अग्रसर होंगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com