Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भेरी नदी खतरे के निशान के आसपास, सर्तक रहने का आग्रह

 

काठमांडू, सावन १३ – जिला प्रशासन कार्यालय जाजरकोट ने भेरी नदी में जल स्तर बढ़ने के बाद वहाँ के लोगों से सर्तक रहने का आग्रह किया है ।
भेरी नगरपालिका–१ रिम्ना जाजरकोट के भेरी रिम्जल मापन केन्द्र में जल स्तर बढ़ने की सूचना प्राप्त होने के बाद प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है ।
प्रशासन ने बताया कि ‘जल स्तर लगातार बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान के आसपास पहुँच गया है । इसलिए नदी किनारे रहने वालों से सतर्क रहने का आग्रह किया है । साथ ही पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई है ।’
डोल्पा के प्रमुख जिला अधिकारी ने भी आग्रह किया है कि सभी सर्तक रहें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com