Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदीजी से कहुँगा, जनकपुरवासी आपका इन्तजार कर रहा है : पूर्वउप मुख्यमन्त्री सुशिल मोदी

 

DSC00346कैलास दास,जनकपुर, जेठ १४ । धार्मिक पर्यटकीय नगरी जनकपुरधाम में वृहस्पतिवार को महागंगा आरती सम्पन्न हुआ है । गंगा आरती के प्रथम वार्षिकोत्सव में महागंगा आरती का आयोजना किया गया था ।

महागंगा आरती के प्रमुख अतिथि भाजपा नेता एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमन्त्री सुशिल कुमार मोदी जी ने कहा कि यहाँ से दिल्ली जाने पर भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी को कहुँगा की जनकपुरवासी आपका इन्तजार कररहा है । मै उन्हे जनकपुर आने के लिए आग्रह भी करुगा ।

उन्होने यह भी कहा कि मै जनकपुर के बारे में जितना सुना था यहाँ आने पर उससे कई गुणा फरक महसुस हो रहा है । भारतीय प्रम धार्मिक प्रवृति के है और जनकपुर धार्मिक नगरी है इसलिए वह जनकपुर प्रति बहुत इच्छुक है । कुछ महिना पूर्व उनका जनकपुर भ्रमण निश्चित होने के बावजूद भी व्यस्तता के कारण नही हो सका लेकिन अब दिल्ली जाउँगा तो जनकपुर जाने के लिए आग्रह करुगा उन्होने कहा ।

यह भी पढें   जनमत और गोपाल नीना फाउण्डेसन की आयोजन में ४९ लोगोंद्वारा रक्तदान

पूर्व उप मुख्यमंत्री मोदी ने जनकपुर का प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘नेपाल भारत बीच धार्मिक, साँस्कृतिक एवं बेटीरोटी का सम्बन्ध है । जनकपुर बिना भारत अधुरा है । यह सम्बन्ध आज से नही त्रेता युग से है । जनकपुर की सीता मैया और अयोध्या का भगवान राम के बीच का सम्बन्ध जैसा ही नेपाल भारत बीच का सम्बन्ध रहा है उन्होने कहा ।

DSC00353उन्होने यह भी कहा कि वे जानकी माता का दर्शन के लिए बहुत पहले से इच्छुक थे । भारत का हरिद्वार और जनकपुर का गंगासागर पोखरी में हो रहा गंगा आरती हमने एक जैसा ही महसुस किया है ।

यह भी पढें   मेरी कोल्ड कॉफी उबल रही है ( लघुकथा ) : विनोदकुमार विमल

इस अवसर पर सेभ द हिस्टोरिकल के अध्यक्ष रामशिष यादव के अगुवाई में हुआ गंगा आरती में पूर्व पर्यटन मन्त्री एवं सीतामढी के विधायक सुनिल कुमार पिन्टु, मधुबनी के विधायक प्रमोदनारायण झा, वीरगञ्ज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के जसवीर सिंह, धनुषा के सभासद् डा.विजय कुमार सिंह सहित की उपस्थिति थी।

महागंगा आरती के अवसर में रंग दर्पण और मिथिला नाट्यकला परिषद ने साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया था । मिथिला नाट्यकला परिषद द्वारा प्रस्तुत किया गया ‘ई अछि हमर जनकपुर, सीता के जनकपुर, हमरा अहाँक जनकपुर’ गीती नृत्य से बिहार से आए श्रद्धालु और जनकपुरवासी मन्त्रमुग्ध था । महागंगा आरती में हजारौं की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे । जनकपुर में गंंगा आरती गंगा दशहरा के दिन से ही शुरु हुआ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *