Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

खुखुरी प्रहार कर एक किशोरी की हत्या तथा दो को घायल किया

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुक। रविवार की रात करीब 11बजे जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड चार कटैया चौरी स्थित स्वर्गीय सूर्य नंद चौधरी के घर में डेरा लेकर रह रहे इच्छापुर नगरपालिका 4निवासी 15बर्षीय अंजली कुमारी यादव को गला पर खुखुरी प्रहार कर क्षीरेश्वर नगरपालिका वार्ड 9निवासी 35बर्षीय राम बाबू साह ने हत्या कर दी है। हत्यारा ने मृतक की मां 34बर्षीय आशा यादव तथा 14बर्षीय राधा यादव को भी खुखुरी से बुरी तरह घायल कर दिया है। दोनो की चिकित्सा प्रादेशिक अस्पताल जनकपुरधाम में चल रहा है। घटना की अंजाम देने के बाद हत्यारा भागने में कामयाब रहा। धनुषा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हत्यारा पत्नी की हत्या के आरोप में पांच वर्ष की सजा काटकर पिछले दिनों जेल से बाहर आया है। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जा में लेकर अनुसंधान में जुट गयी हैं। पुलिस ने दाबा किया है कि हत्यारा को 24घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *