Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके में प्रादेशिक रक्त संचार केन्द्र की नई भवन से सेवा प्रारंभ

 


नेपालगंज, बाँके, पवन जायसवाल ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा ने ६०वीं नेपाल रक्तसंचार दिवस के अवसर पर बाँके जिला के नेपालगन्ज में प्रादेशिक रक्त संचार की नई भवन से रक्त संचार सेवा श्रावण १२ गते प्रारम्भ हुआ है ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके की पहल में भेरी अस्पताल नेपालगन्ज की परिसर में भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्रालयद्वारा रक्तसंचार सेवा के लिये नवर्निमित नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके प्रादेशिक रक्तसंचार सेवा भवन से दिवस के अवसर में सेवा प्रारम्भ हुआ है ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँक शाखा के लेखा शाखा अधिकृत झवीलाल शर्माद्वारा सञ्चालित कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी केन्द्रीय महामन्त्री वह कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि मीनबहादुर मल्ल ने नवर्निमित भवन का मूलप्रवेशद्वार की रिबन काटकर प्रादेशिक रक्तसंचार सेवा प्रारम्भ हुआ है घोषणा किया था । उन्हों ने नेपाल रेडक्रस की विभिन्न सेवा मध्ये रक्तसंचार मानव जीवन से प्रत्यक्ष सरोकार रखने की  एक महत्वपूर्ण सेवा रही है । हम लोग गुणस्तरीय सेवा प्रवाह कर रहे हैं  उल्लेख किया था ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना ने अपनी बिचार रखते हुये कहा निर्माण के लिये सहयोग किये हुये पूर्व भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री मोहम्मद इश्तियाक राई को  धन्यवाद व्यक्त करते हुये रक्तदान करनेवाले स्वयंसेवी और संस्थागत रक्तदाताओं के प्रति अभार प्रकट किया ।
रक्तसंचार सेवा से आ.ब. २०८१÷२०८२ में १६ हजार १ सौ ५१ पिन्ट खून सकंलन किया गया और २३ हजार १ सौ ९६ पिन्ट खून वितरण किया गया है । रक्तसंचार सेवा से डाक्टर के सिफारिस में पि.आर.पी., एफ.एफ.पी.प्याकसेल, (सुफेद रक्तकोष) होल ब्लड और पे्रmस ब्लड उपलब्ध कराया गया है वह बात प्रादेशिक रक्त संचार केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी ने बताया ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के कार्यक्रम अधिकृत प्रहलाद बिश्वकर्मा के अनुसार नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखाद्वारा सञ्चालित प्रादेशिक रक्त संचार केन्द्र, रक्तसंचार सेवा व्यवस्थापन समिति के संयोजक राजकुमार वर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न वह कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी महामन्त्री मीनबहादुर मल्ल, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना, मन्त्री अजीज अहमद सिद्दीकी, भेरी अस्पताल विकास समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र शाह लगायत लोगों ने अपनी अपनी विचार व्यक्त किया । वह कार्यक्रम में बार्षिक प्रतिवेदन प्रादेशिक रक्त संचार केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी ने प्रस्तुत किया था । कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके जिल्ला शाखा के उप–सभापति सुश्री शान्ति श्रेष्ठ, सुरेन्द्रनाथ सापकोटा, कोषाध्यक्ष राकेश बहादुर श्रीवास्तव, उप–मन्त्री तेज बहादुर सुवेदी, उप–कोषध्यक्ष दुखीराम लोनिया, महिला सदस्य सरिता ज्ञवाली, खगेसरी भण्डारी, सीता शर्मा पोखरेल की सहभागिता रही थी । इसी तरह सदस्यों में अजीत कुमार शर्मा, नरेन्द्र कुमार पौडेल, सनत कुमार रेग्मी, यम नारायण महतो, यज्ञ नारायण शर्मा रहे थे । इसी तरह कर्मचारियों में उप–निर्देशक (कार्यालय प्रमुख) दोलख बहादुर डाँगी, वरिष्ठ संगठन बिभाग बिकास अधिकृत निरञ्जना मल्ल, वरिष्ठ सहायक रक्त प्राविधिक राजेन्द्र महतारा, सोम प्रकाश सापकोटा, सहायक रक्त प्राविधिक में होमराज गिरी, सुनीता कुमाई, सन्दिप आचार्य, सुनील थापामगर, महेश राना क्षेत्री, पुनम रानामगर, महेश दहित कार्यालय सहायक सुवास निरौला, रबिन्द्र मिश्र, पुनम थापा, सवारी चालक बीरेन्द्र योगी और कायौलय सहयोगियों में प्रभुदयाल गोडिया, बैकुण्ठ रेग्मी, सञ्जय बढही, ओम प्रकाश गोडिया अन्य मैं हिरा बिक की सहभागिता रही थी । रक्तसंचार ब्यवस्थापन समिति की ओर से संयोजक राजकुमार वर्मा, उप–संयोजक सरिता देवी शर्मा ज्ञवाली उत्कृष्ठ महिला रक्तदाता, सदस्यों में आलम खाँन, पवन जायसवाल शतक रक्तदाता, अमित लामा, ओम प्रकाश आजाद, रशमी श्रेष्ठ, सुनिल सिंह हमाल लगायत को सहभागिता रही थी । अइसे ही नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पुरैनी उप–शाखा के सभापति शिव कुमार वर्मा, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के कोषाध्यक्ष मनमोहन वर्मा, उप–शाखा कार्यसमिति के पदाधिकारी, सदस्य, कर्मचारी, स्वयंसेवी रक्तदाता लगायत लोगों की सहभागिता रही थी ।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ राहत कोष में 36 घंटे में जुटे 1.91 अरब रुपये, मित्र देशों की सहायता अलग

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com