Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुदूर पश्चिमी क्षेत्र के दो मंत्रियों की गाड़ी आपस में टकराई

 

काठमांडू, सावन १३ – सुदूरपश्चिम प्रदेश के दो मंत्रियों को ले जा रही गाडी एक आपस में टकरा गई है ।
मंगलवार कैलाली के चिसापानी में आयोजित कार्यक्रम में जाने के क्रम में भौतिक पूर्वाधार विकास मंत्री सुरेन्द्र पाल और आन्तरिक मामिला तथा कानून मंत्री हिरासिंह सार्की सवार गाड़ी एक आपस में टकरा गई है ।
इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भी चिसापानी पहुँचे हैं । वहीं जाने के क्रम में दोनों मंत्री पाल और कार्की दोनों की गाड़ी एक आपस में टकराई ।
कार्की जिस गाड़ी में सवार थे से.१ झ ३३० और पाल सवार बा.२ झ १४१९ नंवर की गाड़ी एक आपस में टकराई । घटना आज दोपहर करीब सवा १ बजे की है । गाड़ी में क्षति भी हुई है, लेकिन किसी तरह की कोई मानवीय क्षति नहीं हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com