निषेध की राजनीति कम्युनिस्ट आंदोलन के अस्तित्व को समाप्त कर देगी – नेपाल
काठमांडू, सावन १६ – नेकपा (एकीकृत समाजवादी)के अध्यक्ष माधव नेपाल ने कहा है कि केपी शर्मा ओली के दंभ और अंहकार के कारण नेपाल का कम्युनिस्ट आन्दोलन समाप्ति के मोड पर पहुँच गया है । शुक्रवार विराटनगर विमानस्थल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अध्यक्ष नेपाल ने यह बात कही । साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह का अभी एमाले में ‘तमाशा’ चल रहा है इसके कारण नेपाल का कम्युनिस्ट आन्दोलन समाप्ति के मोड़ पर पहुँच गया है । उन्होंने यह भी कहा कि इस तमाशे में ओली भी लगे हुए हैं ।
अध्यक्ष नेपाल ने पूर्व राष्ट्रिपति विद्यादेवी भण्डारी को एमाले में सक्रिय नहीं होने देने को तमाशा की संज्ञा दी है । उन्होंने कहा है कि निषेध की राजनीति कम्युनिस्ट आंदोलन के अस्तित्व को समाप्त कर देगी ।
नेपाल ने यह भी कहा कि संविधान और कानून में पूर्व राष्ट्रपतियों और पूर्व उपराष्ट्रपतियों को राजनीति में सक्रिय होने से नहीं रोका गया है ।


