विदेश से भी मतदान कराने की रास्वपा की मांग
काठमांडू, सावन १७ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने आगामी निर्वाचन से ही विदेश से भी मतदान कर सकने की व्यवस्था करने की मांग की है । निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजन किए गए सर्वदलीय विमर्श कार्यक्रम में रास्वपा ने मांग की है कि आगामी उपनिर्वाचन से ही विदेश में रहने वाले नेपालियों के लिए यह व्यवस्था की जाए की वें वहीं से मतदान कर सकें ।
चर्चा में पार्टी के सह महामंत्री तथा लुम्बिनी प्रदेश इन्चार्ज विपिन कुमार आचार्य ने निर्वाचन आयोग से यह आग्रह किया कि कार्तिक १७ गते होने जा रही रुपन्देही–३ के उपनिर्वाचन से ही विदेश से मतदान करने की प्रक्रिया को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरु किया जाए ।
उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन के लिए अभी तीन महीने बाकी है । इस अवधि में एक निर्वाचन क्षेत्र में विदेश से मतदान करने की व्यवस्था के प्राविधिक और कानूनी प्रक्रिया के लिए पर्याप्त समय है । उन्होंने यह भी कहा कि
‘यदि आयोग सच में गंभीर है तो इसी उप निर्वाचन से ही आयोग को इस ओर ध्यान देना चाहिए और काम करके दिखाना चाहिए ।


