Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

खनाल ने अध्यक्ष नेपाल से इस्तीफे की मांग की

 

काठमांडू, सावन १७ – नेकपा एकीकृत समाजवादी नेपाल नेता झलनाथ खनाल ने पार्टी अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल के इस्तीफे की मांग की है ।
एक अन्तर्वार्ता में खनाल ने अध्यक्ष नेपाल से इस्तीफे की मांग की है । उन्होंने सार्वजनिक रुप से आग्रह किया है कि पार्टी के वैचारिक और सांगठनिक कमजोरी के सम्पूर्ण जिम्मेदारी अध्यक्ष पर होती है ऐसे में उन्हें तत्काल पद से हट जानका चाहिए ।
उन्होंने कहा कि “आप इस पार्टी को नहीं चला पाए, पार्टी चलाने की योग्यता और क्षमता भी नहीं है आप में ।” खनाल के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों नेताओं के बीच संबंध व्यक्तिगत टकराव से सत्ता संघर्ष के दौर में पहुंच गए हैं । इससे संकेत मिलता है कि पार्टी की आगामी केंद्रीय समिति की बैठक या किसी भी स्तरीय बैठक में बड़ी राजनीतिक बहस होगी ।
अध्यक्ष नेपाल ने शुक्रवार को खनाल को नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा देने का सुझाव देते हुए कहा था कि उन्होंने पार्टी की नीति के खिलाफ बात की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com