Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संघीय लोकतांत्रिक मोर्चा का जनजागरण अभियान शुरु

 

काठमांडू, सावन १८ – संघीय लोकतांत्रिक मोर्चा का जनजागरण अभियान आज से शुरु हो गया है । ‘वर्तमान राजनीतिक अवस्था बारे जनजागरण अभियान’ काठमांडू कालिका स्थान में आज से शुरु हो रहा है । ये जानकारी जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के प्रचार विभाग प्रमुख पूर्ण बस्नेत ने दी है ।
मधेश केन्द्रीत ७ दलों का मोर्चा काठमांडू, भैरहवा, नेपालगंज, कैलाली, विराटनगर, राजविराज, जनकपुर और वीरगंज में जनजागरण अभियान चलाने जा रहा है ।
बस्नेत ने बताया कि कार्यक्रम में मोर्चा के शीर्ष नेताओं द्वारा संघीय लोकतांत्रिक मोर्चा गठन की आवश्यकता और औचित्य के बारे में धारणा रखेंगे ।
बस्नेत ने जानकारी दी कि कार्यक्रम को व्यवस्थित और प्रभावकारी बनाने में मोर्चा सम्बद्ध दल आवश्यक तैयारी में जुटे है और जसपा नेपाल ने पहले ही उन नेताओं को अंतिम रूप दे दिया है जो ८ स्थानों पर कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com