प्रधानमंत्री ओली ने दी बैंटमवेट चैंपियन बने रवीन्द्र को बधाई
काठमांडू, सावन १८ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के प्रतिष्ठित ‘मैट्रिक्स फाइट नाइट’ में ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए बैंटमवेट चैंपियन बने नेपाल के रवीन्द्र ढाँट को बधाई दी है । प्रधानमंत्री ओली ने नेपाली मिश्रित मार्शल आर्ट (एमएमए) फाइटर रवीन्द्र ढाँट को भारत की प्रतिष्ठित ‘मैट्रिक्स फाइट नाइट’ में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने सामाजिक संजाल में लिखा है कि –रवीन्द्र ढाँट मैट्रिक्स फाइट नाइट (एमएफए) १७ में भारत के चोंगरेंग कोरेन को हराकर बैंटमवेट चैंपियन बनने में सफल रहे हैं । उन्होंने आगे कहा नेपाल में पहली बार यह खिताब लाने के लिए रवीन्द्र को हार्दिक बधाई ।
इससे पहले राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के प्रमुख सचेतक ज्ञानेन्द्र शाही ने भी रवीन्द्र को बधाई दी ।


