Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बहुविवाह संबंधी प्रावधान में संशोधन के लिए उपसमिति का गठन

 

काठमांडू, सावन २० – बहुविवाह से संबंधित प्रस्तावित नए प्रावधान में संशोधन के लिए सरकार तैयार है । मंगलवार मन्त्रिपरिषद् के विधेयक समिति की बैठक में गृहमंत्री रमेश लेखक ने जानकारी दी कि उक्त प्रावधान में संशोधन और परिमार्जित करने के लिए उपसमिति का गठन किया गया है ।
लेखक ने बताया कि ‘विधेयक समिति में मुलुकी अपराध संहिता,मुलुकी फौजदारी कार्यविधि संहिता,मुलुकी देवानी संहिता,मुलुकी देवानी कार्यविधि संहिता और सजा निर्धारण संबंधी पाँच विधेयकों में संशोधन के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए हैं ।
मंत्री लेखक के अनुसार बहु विवाह संबंधी प्रावधान, विवाह की उम्र संबंधी प्रावधान,अग्रिम जमानत संबंधी प्रावधान और कैद जमानत संबंधी प्रावधान, माफी और परिवर्तन संबंधी प्रावधानों में कुछ और विचार विमर्श किया जाना चाहिए । इसमें संशोधन तथा परिमार्जन करने की अवस्था दिखाई दी जिसके लिए विधेयक समिति में एक उपसमिति गठन की गई है ।
लेखक ने यह भी कहा कि ‘इस उपसमिति से संबंधित मंत्रालयों से भी राय सलाह लेकर परिमार्जन करने की प्रक्रिया का काम किया जाएगा ।’ लेखक ने कहा –अब इसे नागरिकों की चिंताओं और हितों को देखते हुए संशोधित किया जा रहा है।
उपसमिति में कानून मंत्रालय के प्रतिनिधि, विधेयक समिति के सचिव, महान्यायाधिवक्ता और कानून आयोग के प्रतिनिधियों की सहभागिता है ।

यह भी पढें   महाविनाशकारी 'हिम-विस्फोट': लांगटांग में 2.5 करोड़ घनमीटर हिमचट्टान के गिरने से रसुवागढ़ी में प्रलय

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com