Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोने की कीमत में आई उछाल

 

काठमांडू, सावन २० – नेपाली बाजार में सोने की कीमत ने नया रिकॉर्ड बनाया है । आज (सावन २० गते) सोने का कारोबार एक लाख ९८ हजार ५०० रुपये में हो रहा है । नेपाल सुनचाँदी व्यवसायी महासंघ ने जानकारी दी है कि यह अभी तक का सबसे उंचा स्तर है ।
इससे पहले, वैशाख ९ गते को सबसे उच्च मूल्य रिकॉर्ड था जिसे आज तोड़ दिया गया है । उस दिन सोने की कीमत प्रतितोला एक लाख ९७ हजार ९०० रुपये थी । सोमवार की तुलना में आज सोने की कीमत में १९ सौ रुपये की बढ़ोतरी हुई है । सोमवार एक लाख ९६ हजार ६०० रुपये में कारोबार हुआ था ।
आज चाँदी की कीमत में भी २५ रुपये की बढ़ोतरी हुई है । आज चाँदी का कारोबार प्रतितोला दो हजार २८० रुपये में हो रहा है । सोमवार को चाँदी का कारोबार प्रतितोला दो हजार २५५ रुपये में हुआ था ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – नेदरलैंड्स की हार, मोरक्को का अंतिम १६ में प्रवेश

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed