Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत ने ट्रंप की आलोचना को तर्कहीन करार दिया, कहा किसी के दबाव में नहीं झुकेगा

 

श्रावण २१, २०८२ / नई दिल्ली — अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया धमकी के जवाब में भारत सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने साफ कहा है कि वह राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा के लिए जरूरी सभी कदम उठाएगा और ट्रंप की आलोचना को तर्कहीन करार दिया।

सोमवार को ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर नाराजगी जताई थी और अतिरिक्त कर लगाने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था, “रूस की युद्ध मशीन की वजह से यूक्रेन में हजारों लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन भारत इसे नजरअंदाज कर रहा है।”

यह भी पढें   जगत गुरु अनंत परिषद के नेपाल राष्ट्र अध्यक्ष वने लामा घ्याछो रिन्पोछे जी महाराज

इसके जवाब में भारत के विदेश मंत्रालय ने मध्यरात्रि में बयान जारी करते हुए कहा कि ट्रंप की धमकी अनुचित और दोहरे मापदंड वाली है। मंत्रालय ने कहा, “अमेरिका खुद अभी भी रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, पैलेडियम, उर्वरक और रसायन जैसे सामान आयात कर रहा है।”

भारत ने यह भी कहा कि यूरोपीय देश भी रूस से व्यापार कर रहे हैं। साल 2024 में अमेरिका ने ही रूस के साथ 3.5 अरब डॉलर का व्यापार किया था। ऐसे में भारत को केवल इसलिए निशाना बनाना अनुचित है।

यह भी पढें   बूढीगण्डकी बाढ़ अपडेट – १० लोग लापता, ६ का किया गया बचाव

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद जब यूरोपीय देशों ने रूस से तेल आयात घटाया, तब भारत एक बड़ा खरीदार बनकर उभरा। भारत का कहना है कि उसने यह कदम अपने उपभोक्ताओं को सस्ती और स्थिर ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाया है।

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, “हम एक जटिल और अनिश्चित समय में जी रहे हैं। हमारी सामूहिक आकांक्षा एक न्यायसंगत और प्रतिनिधि वैश्विक व्यवस्था की है, न कि किसी एक देश के दबदबे वाली।”

यह भी पढें   सेना ने गोरखा जिले में बूढ़ीगंडकी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित 49 लोगों का उद्धार किया

भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी के दबाव में नहीं झुकेगा और अपनी नीतियां राष्ट्रीय हितों के अनुरूप ही बनाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com