Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोरंग चैंबर ऑफ कमर्स के अध्यक्ष पद पर शिव रिजाल निर्विरोध निर्वाचित

 

माला मिश्रा वरीय संवाददाता, विराटनगर । मोरंग चैंबर ऑफ कमर्स का सोमवार को विराटनगर में सम्पन्न तीसरा अधिवेशन में चैंबर के उपाध्यक्ष रहे शिव रिजाल निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है । घनश्याम काबरा , तुलसी प्रसाद पोखरेल उपाध्यक्ष , कृष्ण प्रसाद दहाल महासचिव , मनोज मिश्र कोषाध्यक्ष , हरि बहादुर श्रेष्ठ सचिव , देवेंद्र बहादुर बस्नेत सह कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए है । प्रमुख निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश लाल श्रेष्ठ ने इसकी जानकारी दी है । इसी प्रकार सदस्यों में अंजली देवी श्रेष्ठ , विजय सुराना , दुर्गामणि रेगमी , युगलकिशोर राठी , विकास लालवानी , शशि मोहन सिन्हा , रितेश खनाल , सुरेश कुमार भट्टराई ,सुभाष प्रसाद रिजाल , चिरंजीवी पराजुली , सीतादेवी अधिकारी का चयन किया गया है ।इससे पूर्व चैंबर के अध्यक्ष यादव पोखरेल के अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन का उद्घाटन कोशी प्रदेश सरकार के आर्थिक मामला तथा योजना मंत्री राम बहादुर रानामगर ने किया ।
इस मौके पर मौजूद नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ कोशी प्रदेश का अध्यक्ष राजेंद्र राउत , मोरंग व्यापार संघ का अध्यक्ष नंदकिशोर राठी ,नेपाल उद्योग परिसंघ कोशी प्रदेश समिति का वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश मूंदड़ा, विराटनगर महानगरपालिका का मेयर नागेश कोइराला ने अपने अपने विचार रखे । कार्यक्रम स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्र में योगदान देने वाले आधा दर्जन लोगों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में नेपाल चैंबर ऑफ कमर्स का अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक मल्होत्रा आंतरिक राजस्व कार्यालय विराटनगर का चीफ भुपाल राज शाक्य व अतिथि मौजूद रहे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com