Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोने की कीमत में आई जबरदस्त उछाल

 

काठमांडू, सावन २३ – नेपाली बाजार में सोने की कीमत ने नया रिकॉड बनाया है । साने की कीमत दो लाख के नजदीक पहुँच गई है । नेपाल सुनचाँदी व्यवसायी महासंघ ने जानकारी दी है कि आज सोने की कीमत प्रतितोला एक लाख ९९ हजार ४०० रुपये पर कारोबार कर रही है । जो अभी तक की सबसे ऊँची कीमत है । इससे पहले मंगलवार को जो उच्च मूल्य का रिकॉर्ड बना था आज टूट गया । मंगलवार को सोना एक लाख ९८ हजार ५०० रुपये पर कारोबार कर रहा था ।
सोने की कीमत में आज गुरुवार के मुकाबले १,००० रुपये की तेजी देखी जा रही है । गुरुवार को सोना १९८,४०० रुपये प्रति तोला पर कारोबार कर रहा था।
आज चाँदी की मूल्य १० रुपये बढ़कर प्रतितोला दो हजार ३२५ रुपये में कारोबार कर रही है । गुरुवार को चाँदी प्रतितोला दो हजार ३१५ रुपये में कारोबार कर रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *