Wed. Jan 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तराखंड बाढ़ : नेपाली नागरिकों के बचाव के लिए कूटनीतिक पहल शुरु

काठमांडू, सावन २३ – विदेश मंत्री आरजु राणा देउवा ने जानकारी दी है कि कुछ दिन पहले भारत उत्तराखंड में आए बाढ़ में लापता नेपाली नागरिकों की तलाश एवं उन्हें बचाने के लिए कूटनीतिक पहल शुरु की जा चुकी है । उन्होंने जानकारी दी कि जैसे ही यह समाचार मिला कि नेपाल के नागरिक उत्तराखंड में आए बाढ़ में लापता हुए हैं वैसे ही उन सभी की तलाश की जा रही है और उन्हें बचाने के लिए कूटनीतिक पहल शुरु की जा चुकी है । उन्होंने सामाजिक संजाल पर लिखा है कि नेपाली नागरिको के लापता होने की खबर से वो बहुत दुखी हैं । और लिखा है कि उन सभी की तलाश और बचाव के लिए नेपाल सरकार ने कूटनीतिक पहल शुरु कर दी है । उन्होंने जानकारी दी कि लापता नेपाली नागरिकों की तलाश के लिए नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास को निर्देशन दिया गया है ।
सावन २० गते भारत के उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला धराली गाँव में अचानक आए बाढ़ और भूस्खलन से अपार जनधन की क्षति हुई है । वहाँ लापता लोगों की तलाश और बचाव के काम हो रहे हैं ।
अभी तक के विवरण अनुसार लगभग २२ नेपाली सम्पर्क विहीन हैं । जाजरकोट के १३, धादिङ के ४, बर्दिया के ४ और जुम्ला के १ नेपाली सम्पर्क विहीन हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *