कालीकोट में फोर्स गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल
काठमांडू, सावन २३ – जुम्ला से सुर्खेत की ओर आ रही फोर्स गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । दुर्घटना में पाँच लोग घायल हुए हैं । पाँच में से तीन की अवस्था गंभीर है । कर्णाली राजमार्ग अन्तर्गत कालीकोट के खाँडाचक्र नगरपालिका–१० स्थित गोलुवा में शुक्रवार की सुबह गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की जिला पुलिस कार्यालय कालीकोट ने जानकारी दी । कालीकोट पुलिस अनुसार, कर्णाली प्रदेश ०९७६ नंवर की फोर्स गाड़ी अनियन्त्रित होकर लगभग १०० मीटर नीचे गिर गई । घायलों का कालीकोट जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है ।



