इंटरनेट की पहुँच सभी तक होनी चाहिए – पृथ्वीसुब्बा गुरुङ
काठमांडू, सावन २४ – संचार तथा सूचना प्रविधि मंत्री पृथ्वीसुब्बा गुरुङ ने कहा कि सभी नागरिकों के लिए इंटरनेट प्राप्त करना मानव अधिकार का विषय है । विश्व आदिवासी जनजाति दिवस के अवसर में काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही ।
उन्होंने कहा कि इंटरनेट की पहुँच सभी तक होनी चाहिए । इंटरनेट की पहुँच, यह विषय मानव अधिकार और मौलिक अधिकार के रुप में संयुक्त राष्ट्रसंघ ने सन् २०१६ में पास किया था । उन्होंने कहा कि नेपाल सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि नेपाल में एक भी घर दूरसंचार सुविधा से वंचित न रहे । उन्होंने यह भी बताया कि अभी नेपाल भर में फोरजी को पहुँचाने और फाइव जी चालु आर्थिक वर्ष में ही काठमांडू और पोखरा शहर में पहुँचाने के लिए सरकार काम कर रही है । उन्होंने बताया कि फाइव जी टेक्नोलॉजी प्रयोग नहीं करने के कारण एआई का सही प्रयोग नहीं किया जा सकता ।
मंत्री गुरुंग ने कहा कि आज की सरकार की जिम्मेदारी है कि सभी नेपाली इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकें।


