प्रधानमंत्री ओली स्वदेश लौटे
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भूपरिवेष्ठित विकासशील राष्ट्रों (एलएलडीसी)के तुर्कमेनिस्तान में सम्पन्न तीसरे संयुक्त राष्ट्रसंघीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद स्वदेश लौट आए हैं ।
त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमान स्थल के अति विशिष्ट कक्ष में उप प्रधानमंत्री एवं शहरी विकास मंत्री प्रकाशमान सिंह, गृहमंत्री रमेश लेखक, संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयनमंत्री बद्रीप्रसाद पाण्डे ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया ।
तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति सेरदार बेरदिमुहामेदोभ और संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एन्टोनियो गुटेरेस के औपचारिक निमंत्रण पर प्रधानमंत्री ओली सम्मेलन में सहभागी होने के लिए वहाँ गए थे । इसी सावन २० से २३ गते तक तुर्कमेनिस्तान के ‘आवाजा’ शहर में सम्मेलन आयोजन किया गया था ।


