Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी तथा गण्डकी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

 

काठमांडू, सावन २५ – आज देश के दो प्रदेश के एक–दो हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है । कोसी और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भागों के एक–दो हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है । ये जानकारी मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने दी है । आज दिन में देशभर में साधारणतया बादल छाए रहेने तथा बारिश का पूर्वानुमान है । कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है ।
महाशाखा ने जानकारी दी है कि “कोसी प्रदेश, वागमती प्रदेश, गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के कुछ और मधेश प्रदेश के साथ ही देश के बाकी पहाड़ी और तराई भू–भाग के कुछ स्थानों में मध्यम  बारिश   की संभावना है ।”
महाशाखा ने यह भी जानकारी दी कि “कोसी प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भागों के एक–दो हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना है ।”
महाशाखा द्वारा रविवार (आज)सुबह जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन में आज दिन और रात में भी देशभर में साधारणतया बादल छाए रहेंगे का उल्लेख किया है ।
महाशाखा ने जानकारी दी है कि आज रात तीन प्रदेश के एक–दो हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है । “कोसी प्रदेश, वागमती प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के एक–दो हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना है ।”
महाशाखा अनुसार देश के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है । मधेश प्रदेश के साथ ही कोसी प्रदेश, वागमती प्रदेश, और गण्डकी प्रदेश के पहाडी भू–भाग के कुछ हिस्सों में और बाकी प्रदेश के पहाड़ी और तराई भू–भाग के कुछ हिससों में मध्यम बारिश की संभावना है ।

यह भी पढें   मन्त्री फेरबदल की अटकलों के बीच राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के पदाधिकारियों में किसकी चर्चा ?

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *