सप्तकोशी में जलस्तर बढ़ा, २८ गेट खोले गए
काठमांडू, सावन २५ – लगातार बारिश के कारण सप्तकोसी नदी में जलस्तर बढ़ गया है ।
सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नम्बर ४ हेडक्र्वाटर के सशस्त्र पुलिस उपरीक्षक निर्मलकुमार थापा के अनुसार, शनिवार (सावन २४) रात के ९ः०० बजे किए गए मापन में कोसी बैरेज में पानी का प्रवाह प्रति सेकेंड दो लाख ४३० क्युसेक पहुँच गया है ।
मापन केन्द्र के अनुसार, कोसी बैरेज के ५६ में से अभी २८ गेट खोल दिए गए हंै । कोसी बैरेज होते हुए पानी का प्रवाह प्रति सेकेंड एक लाख ५० हजार क्यूसेक हो जाने के बाद खतरे के संकेत स्वरूप लाल बत्ती जलने लगती है । कन्ट्रोल रुम ने जानकारी दी है कि इसलिए लाल बत्ती जलाई गई है ।
पुलिस उपरीक्षक थापा ने बताया कि पूर्वी तटबंध को अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया है।


