Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:- 10 अगस्त 2025 रविवार* शुभसंवत् :-2082

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
*त्यक्त्वा सुदुस्त्य जसुरेप्सित राज्य लक्ष्मीं धर्मिष्ठ आर्य वचसा यदगा दरण्यम्।*
*माया मृगं दयित येप्सित मन्वधाद् वन्दे महापुरुष ते चरणा रविन्दम्।।*

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 10 अगस्त 2025 रविवार*
शुभसंवत् :-2082
शाके:-1947
दक्षिणायन उत्तर गोल:
ऋतु:- *वर्षा*
माह:- भाद्रपद
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- *प्रतिपदा दिन में 12:38 तक उपरांत द्वितीया*
नक्षत्र:- धनिष्ठा दिन में 3:24 तक उपरांत शतभिषा,
योग:- शोभन रात्रि 2:32 तक, उपरांत अतिगंड,
कारण:- कौलव एवं तैतिल,
सूर्योदय :-प्रातः 05:29
सूर्यास्त :- संध्या 06:31
सूर्य :- *अश्लेषा नक्षत्रे कर्क राशौ च सूर्य:,*

चंद्रमा :- *कुम्भ राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*
👇
*कन्या भौम:, बुध: कर्के, मिथुने देव वृहस्पति।*
मिथुने चैव भृगु नंदन, शनि मीन स्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*

*आज का राहूकाल*
सायं:-4:30 बजे से 6:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।*
वैसे सभी शुभ कार्य जिसका चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो जौ के दानें का भक्षण और घी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*

*आज भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा से अशुन्य व्रत किया जाएगा।
आज के अशून्य शयन व्रत में माता लक्ष्मी के साथ श्री हरि विष्णु की पूजन कर इस मंत्र का अधिकतम जप करें।

*ॐ पत्नी भर्तृ वियोगन्च भर्ता भार्या समुद्भवं।*
*नाप्नुवन्ति यथा दुखं दाम्पत्यानि तथा कुरु।।*

आज के व्रत पूजन में सुबह से रात्रि 12 बजे तक इस मंत्र का जप करना अखंड सुख सौभाग्य के लिए अति आवश्यक एवं विशेष लाभकारी होगा।
साथ ही
गणेश अथर्वशीर्ष, श्रीसूक्त एवं विष्णुसहस्त्रनाम के पाठ पूर्वक श्री लक्ष्मी नारायण पूजन, मंत्र जप, सबके लिए सर्वोत्तम होगा। आज लक्ष्मी नारायण का पूजन करना एवं माता लक्ष्मी की श्री सूक्त से अभिषेक पूजन करना और कराना सबके लिए अखंड सुख सौभाग्य आयु, आरोग्यता, विद्या बुद्धि, सन्तति सन्तान दायक एवं सबके सभी मनोकामनाओं के पूर्ति के लिए विशेष लाभकारी होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल🌹*

*🌺🌹देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*🌺🌹

*🌺आज का दैनिक राशि फल🌺*
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने से मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। आराकाशा के अनुसार अपनी पुरानी योजनाओं को सिरे चढ़ायेंगे परिस्थितियां भी आपके साथ रहने से कार्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी लेकिन स्वभाव का आलस्य हर काम मे विलम्ब करा सकता है इससे बचें। व्यवहार में थोड़ा रूखापन रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे परन्तु इनसे पार पा लेंगे। आज कम् साधन होने पर भी कार्यो को आत्मविश्वास से करेंगे। घरेलु दिनचर्या सामान्य रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते है।

यह भी पढें   लामिछाने के बाद विदेश मंत्री खनाल दिल्ली की ओर

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज का दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा परन्तु आज आपको किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। आराकाशा के अनुसार आपके व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में बना बनाया वातावरण अशान्त भी हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की लापरवाही भी विवाद का कारण बनेगी परन्तु धन लाभ आज किसी न किसी रूप में अवश्य होगा। मध्यान बाद परिजनो की इच्छा पूर्ती करने से घर में सुख शांति रहेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। विरोधी आपसे बच कर रहेंगे। आज अनैतिक संसाधनों से भी धन लाभ की संभावना है।

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज दिन का पहला भाग आलस्य के कारण बेकार हो सकता है। आराकाशा के अनुसार लेट-लतीफी के कारण महत्त्वपूर्ण कार्य बिगड़ने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को लेकर परेशानी में पड़ सकते है फिर भी धन लाभ के योग तो है साथ में आपके राजसी खर्च बने रहने से बचत नही कर पाएंगे। मध्यान के बाद अधिकांश कार्य आपके परिश्रम से सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ होने की सम्भवना है परन्तु पहले खर्च भी करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से पहले नाराजगी रहेगी बाद में स्थिति सामान्य हो जायेगी।

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। आराकाशा के अनुसार घर एवं बाहर आज विवेक से कार्य करें। आर्थिक समस्याओं को लेकर भविष्य की चिंता सताएगीक्रोध में आकर किसी का अपमान भी कर सकते है परिजन भी आज आपके रूखे व्यवहार के कारण दूरी बना कर रखेंगे।
कार्य क्षेत्र पर भी व्यवहारिकता की कमी के चलते लाभ होते होते हाथ से निकलने की संभावना है।घर के सदस्य अथवा स्वयं की दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा। छाती में संक्रमण अथवा गले सम्बंधित परेशानी रहेगी। सन्तानो से स्वार्थयुक्त सम्बन्ध रहेंगे। लंबी यात्रा टाले हानि हो सकती है।

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज के दिन आपमें उतावलापन अधिक रहेगा जिसके कारण समस्याएं सुधरने की जगह और गहरी हो सकती है। आराकाशा के अनुसार नए कार्य का आरम्भ आज ना करें। किसी के जमानती भी ना बने। दोपहर के बाद सेहत में उतार चढ़ाव आने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी फिर भी खर्च लायक धन लाभ होने से स्थिति बराबर रहेगी। आज कोई बीबी कार्य करने से पहले परिवार के बुजुर्गो की राय अवश्य लें। पारिवारिक सदस्य के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। सन्तानो पर विशेष नजर रखे।

यह भी पढें   आईपीएल २०२६ : गुजरात टाइटंस को हराकर बेंगलुरु दूसरी बार विजेता बना

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज भी परिस्थितियां आपकी आशाओं के अनुकूल रहेंगी परन्तु आज किसी विशेष व्यक्ति द्वारा भ्रम की स्थिति बनाने से असमंजस में पड़ सकते है। आराकाशा के अनुसार स्वभाव से आज संतुष्ट रहेंगे लेकिन प्रलोभन में आकर बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें छोटी सी भूल लाभ को हानि में बदल सकती है। आज धन लाभ के लिये विभिन्न युक्तियां लगाएंगे संध्या के समय स्वजनों के सहयोग से भ्रम से बाहर निकलेंगे। आर्थिक आयोजन लाटरी सट्टे म् निवेश करने के लिए भी यह समय उपयुक्त रहेगा आकस्मिक लाभ हो सकता है। महिला मित्रो के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज के दिन मौज-शौक के प्रति अधिक आकर्षण रहेगा जिसके चलते आप कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाएंगे फलस्वरूप महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहेंगे एवं लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है। आराकाशा के अनुसार फिजूल खर्च बढ़ेंगे। सरकार की तरफ से कोई परेशान करने वाला समाचार मिल सकता है। यात्रा-पर्यटन की योजना बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने के बाद भी आर्थिक दृष्टिकोण से किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहेंगे। आज अपनी ही किसी गलती के कारण हानि हो सकती है। यात्रा में चोरी एवं दुर्घटना के योग है सावधानी बरतें।

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज का दिन विपरीत फल देने वाला रहेगा। आराकाशा के अनुसार पूर्व निर्धारित योजनाएं अधूरी या असफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर मनमानी के कारण आर्थिक हानि होगी। आज आप बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें जल्दबाजी अधिक रहेगी। सरकारी कार्यो में भी विलम्ब होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें। विरोधी आज आपकी गलती खोजने के लिए तैयार रहेंगे। स्त्री-संतान से भी संबंधो में कड़वाहट आ सकती है। सेहत संध्या के आसपास नरम होने की संभावना है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज का दिन आपकी आशाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। आराकाशा के अनुसार दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घरेलू झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा आज किसी पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी पुश्तैनी कार्य मे खर्च भी हो सकता है। दिन शुभ है नए कार्यो में निवेश कर सकते है भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा फिर भी किसी से बहस ना करें।

यह भी पढें   ‘ललितपुरको पत्रकारिता इतिहास’ का विमोचन,पत्रकारिता में योगदान देने वाले सात पत्रकार सम्मानित

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज का दिन राहत का अनुभव करेंगे। आराकाशा के अनुसार कार्यो को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा धन की आमद रुक रुक कर होने से मन प्रसन्न रहेगा परन्तु उधार के व्यवहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज भी व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे लेकिन सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन छोटी मोटी उलझनों को छोड़ सामान्य ही रहेगा। आराकाशा के अनुसार व्यवस्तता अधिक रहने से पारिवारिक आवश्यकताओ पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सेहत की अनदेखी करना आगे भारी पड़ सकता है। बौद्धिक क्षमता बढ़ने से उलझे हुए कार्य को भी सहजता से सुलझा लेंगे। धन सम्बंधित कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे परंतु इसके लिए अतिरिक्त दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। विपरीत लिंगीयो से किसी ग़लतफ़हमी के कारण मतभेद होंगे प्रेम प्रसंगों में भावुकता अधिक रहेगी आज सतर्क रहें। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता दें। सेहत और पारिवारिक जीवन छूट पुट बातों को छोड़ सामान्य रहेगा।

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज के दिन का पूर्वार्ध परेशानी वाला रहेगा। कहीं से कोई भी आशा नहीं दिखने से बेचैन रहेंगे। आराकाशा के अनुसार घर का वातावरण अशान्त रहने से मानसिक स्थिति बिगड़ेगी क्रोध में आकर कोई निर्णय ना ले बाद में पश्चाताप होगा। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा लेकिन फिर भी किसी भी प्रकार का जोखिम वाला कार्य ना करें धन के साथ शारीरिक हानि हो सकती है।आज परिजनों की ही सहायता अथवा मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनेंगे। मध्यान बाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से आर्थिक एवं अन्य समस्या सुलझेंगी। खान-पान में संयम बरतें।
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*

*आप सबके सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना..*

*हरि ॐ गुरु देव*
*!!ज्योतिषाचार्य!! आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*

शुभम यज्ञ ज्योतिष कार्यालय*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

शुभम यज्ञ ज्योतिष कार्यालय*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *