Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमंत्री बानियाँ लेंगे आज विश्वास मत

 

काठमांडू, सावन २७ – बागमती प्रदेश के मुख्यमंत्री इन्द्रबहादुर बानियाँ आज संसद में विश्वास मत लेंगे । आज ४ बजे प्रदेशसभा की बैठक में वे विश्वास मत लेने की तैयारी कर रहे हैं । नेपाल के संविधान की धारा १६८ के उपधारा (२) के अनुसार सरकार का नेतृत्व कर रहे बानियाँ आज नेपाल के संविधान की धारा १६८ उपधारा (४) और प्रदेश सभा नियमावली, २०७४ के नियम १४३ के उपनियम (१) अनुसार विश्वास
सावन २० में कांग्रेस–एमाले के ६४ सांसदों के समर्थन में मुख्यमंत्री बने बानियाँ को सरकार बचाने के लिए ११० सदस्यीय बागमती प्रदेशसभा में कम से कम ५६ सांसदों का समर्थन आवश्यक है ।
इससे पहले, कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी एमाले ने भी मुख्यमंत्री बनियाँ को विश्वास मत दिलाने के लिए व्हिप जारी किया था । सावन २४ को जारी एक सूचना में, दोनों दलों ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर मुख्यमंत्री बनियाँ के पक्ष में मतदान करने का निर्देश दिया था।
प्रदेशसभा में प्रमुख प्रतिपक्ष दल नेकपा माओवादी के २१, राप्रपा के १३ (सभामुख सहित), एकीकृत समाजवादी के ७, नेमकिपा के ३ और हाम्रो नेपाली पार्टी के २ सांसद हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *