Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हमारी पार्टी को परिवर्तन की आवश्यकता है – नारायणकाजी श्रेष्ठ

 

काठमांडू, सावन २७ – नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (माओवादी केन्द्र) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा कि हमारी पार्टी को परिवर्तन की आवश्यकता है । आज महेन्द्रनगर में प्रेस सेंटर द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा कि क्रान्तिकारी और शक्तिशाली पार्टी निमार्ण के लिए रूपान्तरण आवश्यक है ।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रेष्ठ ने कहा कि सामाजिक न्याय और समृद्धि के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पार्टी को माओवादी केंद्र के नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहिए और इसके लिए पार्टी परिवर्तन आवश्यक है । उन्होंने यह भी कहा कि ‘इतना ही नहीं सभी वामपंथियों की एकता के लिए भी हमारी पार्टी का रुपान्तरण होना जरूरी है । तभी सामाजिक न्याय, समृद्धि और समाजवाद का कार्य पूरा होगा ।’ उपाध्यक्ष श्रेष्ठ ने कहा कि वर्तमान पार्टी अध्यक्ष पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ के नेतृत्व में पार्टी में बदलाव लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के मौजूदा हालात को ऐसे ही नहीं छोड़ा जाना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि माओवादी केंद्र ने फिलहाल वामपंथियों के साथ एकता का प्रस्ताव रखा है और अन्य दलों से बातचीत के लिए एक वार्ता दल बनाने का आग्रह किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *