नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी ने पार्टी के खिलाफ अभिव्यक्ति नहीं देने का दिया निर्देशन
काठमांडू, सावन २७ – नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एकीकृत समाजवादी) ने अपने नेता तथा कार्यकर्ताओं को निर्देशन दिया है कि पार्टी की विधि और पद्धति विपरीत टीका टिप्पणी नहीं करें ।
पार्टी ने निर्देशन दिया कि पार्टी अनुशासन उल्लंघन हो इस तरह की अभिव्यक्ति तो नहीं ही देना है साथ ही सामाजिक संजाल में भी आप इस तरह के पोष्ट नहीं करें । केन्द्रीय अनुशासन आयोग के अध्यक्ष शिवबहादुर देउजा ने जानकारी दी कि पार्टी पर किसी तरह की कोई आँच आए इस तरह की अभिव्यक्ति नहीं दें ना ही सामाजिक संजालमा ऐसा कुछ लिखें । उन्होंने बताया कि यह आग्रह सभी नेता तथा कार्यकर्ताओं से किया गया है ।
उन्होंने कहा कि “पार्टी केन्द्रीय नेताओं का कार्य विभाजन हो चुका है । इसलिए मैं पार्टी की धारणा और निर्णयों के प्रति अपने सुझाव, टिप्पणी या अलग मतों को भी संगठित कमिटी की बैठक में रखने का आग्रह करता हूँ ।”


