Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर स्थित बाल सुधार गृह में झड़प एक व्यक्ति घायल

 

काठमांडू, सावन २८ – विराटनगर–३ स्थित बाल सुधार गृह में आज दोपहर बच्चों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई । झड़प को नियंत्रित करने की कोशिश में वरिष्ठ पुलिस कांस्टेबल हिरण कुमार मंडल घायल हो गए।
मोरङ पुलिस प्रमुख एसपी नारायण प्रसाद चिमरिया के अनुसार, झड़प के बाद वो स्वयं घटना स्थल में पहुँचे थे । उन्होेंने बताया कि “घटना अभी नियंत्रण में आ चुका है । दो समूहों के बीच विवाद था । सुधारगृह में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए फिलहाल काम चल रहा है ।” सुधार गृह, जिसकी क्षमता ५० है, इसमें अभी २०० से अधिक बच्चे रह रहे हैं ।
ऐसे गृहों में १८ वर्ष से कम आयु के उन बच्चों को पुनर्वास के लिए रखा जाता है जिन्हें न्यायालय द्वारा विभिन्न अपराधों के लिए दोषी ठहराया जा चुका है। बताया जाता है कि अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण प्रबंधन संबंधी चुनौतियाँ बढ़ रही हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed