राप्ती राजमार्ग के राम्री–कपुरकोट में भूस्खलन, यातायात अवरुद्ध
काठमांडू, सावन ३० – राप्ती राजमार्ग अन्तर्गत राम्री–कपुरकोट सड़क खण्ड में बल रात हुए भूस्खलन के कारण यातायात आवागमन पूर्णरूप में अवरुद्ध है ।
सड़क डिविजन कार्यालय दाङ के अनुसार कल रात हुए भूस्खलन को हटाने के लिए डोजर परिचालन कर दिए गए हैं तथा सड़क को जल्द से जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है ।
कुछ दिन पहले भी इसी स्थान में भूस्खलन के ही कारण यातायात बंद हुआ था । लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है । इसलिए यात्रियों और चालकों से आग्रह किया गया है कि यात्रा करते समय विशेष सावधानी अपनाए ।


