Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी ने दी पाकिस्तान को चेतावनी कहा ..खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते

 

काठमांडू, सावन ३० – भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है । भारत के ७९वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में बोलते हुए उन्होंने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान के परमाणु ब्लैकमेल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को लाल किले पर आयोजित एक समारोह में कहा, “परमाणु ब्लैकमेल लंबे समय से चल रहा है, भारत ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं करेगा ।” “यदि हमारा दुश्मन ऐसे प्रयास को जारी रखता है, तो हमारी सशस्त्र सेनाएं जवाब देंगी ।”
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में अपनी सेना की भूमिका की सराहना की और कहा कि पाकिस्तान को अविश्वसनीय सजा मिली है ।
मोदी ने सिंधु नदी जल बंटवारा समझौते की भी आलोचना की । उन्होंने कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते । प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ हुआ सिंधु नदी का समझौता अन्यायपूर्ण है…यह एकतरफा है। भारत से निकलता पानी दुश्मनों के खेत को सींच रहा है और मेरे देश का किसान, मेरे देश की धरती पानी के बिना प्यासी है। ये ऐसा समझौता था जिसने पिछले सात दशक से किसानों का अकल्पनीय नुकसान किया है। अब हिंदुस्तान के हक का जो पानी है.. इस अधिकार हिंदुस्तान का है.. हिंदुस्तान के किसानों का है.. किसान हित में राष्ट्र हित में ये समझौता हमें मंजूर नहीं है।

यह भी पढें   हरिमोहन भण्डारी ने दिया इस्तीफा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com