Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रंप ने किया शांति समझौते का आवाह्न

 

काठमांडू, भादव १ – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति समझौते का आवाह्न किया है ।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन में युद्ध विराम के बजाय स्थायी शांति समझौते का आह्वान किया है ।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपना रुख बदलते हुए शुक्रवार के शिखर सम्मेलन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति समझौता बेहतर होगा, क्योंकि युद्ध विराम लंबे समय तक नहीं चलेगा।
ट्रंप ने शनिवार को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर अपनी पोष्ट में लिखा कि वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की इस सोच से सहमत हैं कि हमें पहले शांति समझौता करना चाहिए और उसके बाद युद्धविराम होगा । जबकि यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगी चाहते हैं कि पहले युद्धविराम हो, उसके बाद शांति समझौता ।
ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन में युद्ध की समाप्ति को वह आसान समझ रहे थे लेकिन वास्तव में वह बहुत जटिल है। ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा है कि अगर वह भूमि के लेनदेन के मसले पर तैयार हों तो वह राष्ट्रपति पुतिन के साथ दोबारा बैठक करने के लिए तैयार हैं। जबकि जेलेंस्की ने कहा है कि वह यूक्रेन में शांति के लिए अधिकतम प्रयास करने को तैयार हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 24 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed