Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हत्या के आरोप में एमाले धनुषा के सचिव यादव गिरफ्तार

 

Emale Sachibकैलास दास,जनकपुर, जेठ २० । नेकपा एमाले धनुषा के सचिव लक्ष्मीनारायण यादव को हत्या के अभियोग में पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।

गत वर्ष चैत ८ गते धनुषा जिला के सबैला नगरपालिका वडा नं २ स्थित मदन आश्रित विद्यालय व्यवस्थापन समिति गठन के विषय में हुये वाद विवाद में दो व्यक्ति का निधन हो गया था | इसी अभियोग में उन्हे गिरफ्तार किया गया है ।

सवैला न.पा वडा न १ स्थित मुसहरी टोल के रामसेवक राउत को मारपिट कर हत्या किया गया था | कर्तव्य जान मुद्दा के अभियुक्त को खोजी कर रहे धनुषा पुलिस ने मंगलवार धनुषा के प्र.खे.महुवा से गिरफ्तार किया गया जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा के नायव प्रहरी उपरीक्षक कृष्ण प्रसाई ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   नेपाल: 'जेन-जेड' आंदोलन की काली बरसी और सत्ता की नाकामी की खौफनाक दास्तान

हत्या के मुख्य अभियुक्त बनाएगये एमाले का वैकल्पिक पोलिटव्युरो सदस्य योगनारायण यादव अभी भी फरार है । पुलिस उन्हे तादरुकता के साथ खोजी कर रही है उपरीक्षक प्रसाई ने कहा । इस अभियोग में २४ लोगों को अभियुक्त बनाया गया है ।

सबैला वासीयों ने अभियुक्तो गिरफ्तारी के लिए पुलिस को बारम्बार दवाव डालता आ रहा था । इससे पहले तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर चुका है । इस से पहले एमाले का बैकल्पिक पोलिट व्युरो सदस्य योगनारायण यादव का भाई को गिरफ्तार किया गया है ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल के सह-महासचिव कौशलेन्द्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

सवैला घटना में एक को मारमार कर हत्या किया गया था तो एक को गोली मारकर हत्या किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com