नाडा ऑटो शो २०२५ आज से शुरु
काठमांडू, भादव ३ – आज से भादव ८ गते तक काठमांडू के भृकुटी मंडप परिसर में १७ वां संस्करण नाडा ऑटो शो २०२५ का आयोजन किया जा रहा है । आज के इस नाडा ऑटो शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली करेंगे ।
इस बार के नाडा में १२५ से भी ज्यादा प्रदर्शक, ३० से ज्यादा सवारी साधन के ब्रांड, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और स्मार्ट मोबिलिटी समाधानों और विन्टेज मोटर शो शामिल होगा ।
प्रदर्शनी में चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, वाणिज्यिक वाहन, ऑटो पाट्र्स और वित्तीय सेवाओं के लिए अलग–अलग क्षेत्र होंगे।


