रुपन्देही उप निर्वाचन के लिए २६ राजनीतिक दलों ने की दर्ता
काठमांडू, भादव ३ – निर्वाचन आयोग ने आगामी कात्तिक १७ गते रुपन्देही क्षेत्र नं ३ में होने जा रहे उप निर्वाचन के लिए २६ राजनीतिक दलों को दर्ता किया है ।
सहसचिव एवं प्रवक्ता नीता पोखरेल अर्याल ने जानकारी दी है कि दल दर्ता के लिए आए २७ राजनीतिक दलों में से कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने वाले २६ दलों को सोमबार को आयोग के निर्णय अनुसार दर्ता कर लिया गया है ।
उनके अनुसार नेपाल के संविधान की धारा २७१ और राजनीतिक दल संबंधी ऐन, २०७३ के दफा ४८ अनुसार उप निर्वाचन के लिए दल दर्ता कर लिया गया है । आयोग ने कहा कि मंगोल राष्ट्रीय संगठन सबसे पहले दर्ता हुआ है ।
इसी तरह, राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी, नेपाल के लिए नेपाली पार्टी, जनमत पार्टी, राष्ट्रीय मुक्ति आन्दोलन नेपाल, जनता समाजवादी पार्टी, नेपाली कांग्रेस, राष्ट्रीय जनमोर्चा, नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (माओवादी केन्द्र), जनप्रजातांत्रिक पार्टी नेपाल, नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एकीकृत माक्र्सवादी लेनिनवादी) दर्ता कर लिया गया है ।
साथ ही नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी माक्सवादी (पुष्पलाल), संयुक्त नागरिक पार्टी, नेकपा(एकीकृत समाजवादी), नेपाल समाजवादी पार्टी (नया शक्ति), नेकपा(माले), राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी नेपाल, नेशनल रिपब्लिक नेपाल, राष्ट्रीय मातृभूमि पार्टी, नेपाली जनता दल दर्ता कर लिया गया है ।
इसके साथ ही राष्ट्रीय यथार्थवादी पार्टी, नेपाल, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी, नेपाल जनमुक्ति पार्टी, हाम्रो नेपाली पार्टी, बहुजन शक्ति पार्टी, खम्बुवान राष्ट्रीय मोर्चा, नेपाल उप निर्वाचन के लिए दर्ता किए जाने की जानकारी आयोग ने दी है ।
आयोग ने उपनिर्वाचन की कार्यतालिका सार्वजनिक करते हुए आगामी असोज २१ गते तक उम्मीदवार मनोनयन दर्ता करने का दिन तय किया है ।


