Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश में लगानी सम्मेलन पर विशेष चर्चा

 

काठमांडू, भादव ६ – मधेश प्रदेश सरकार ने आगामी लगानी सम्मेलन को लक्षित करते हुए अपनी तैयारियां तेज कर दी हंै । इसी सन्दर्भ में गुरुवार को जनकपुरधाम में एक विशेष चर्चा सम्पन्न हुई है ।
मुख्यमंत्री सतिशकुमार सिंह, उद्योग, वाणिज्य तथा पर्यटनमंत्री वसन्तकुमार कुशवाहा, नीति आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह, मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार अशोक बैध आदि की उपस्थिति में सम्मेलन के प्रारम्भिक कार्यसूची तथा तैयारियों को लेकर वृहत चर्चा हुई ।
मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार बैध के अनुसार सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और प्राकृतिक स्रोतों से परिचय करराना है । उन्होंने कहा कि स्वदेशी तथा विदेशी लगानीकर्ताओं को आकर्षित करने के लिए, सहकार्य और साझेदारी द्वारा विकास की राह अपनाए । उन्होंने यह भी कहा कि रोजगार सिर्जना कर मधेश को राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय लगानी गन्तव्य के रूप में स्थापित करना है ।
सम्मेलन द्वारा कृषि, उद्योग, पर्यटन, ऊर्जा, पूर्वाधार, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में लगानी के अवसरों को प्रस्तुत करने की तैयारी है । इससे प्रदेश में आन्तरिक तथा बाह्य लगानी आकर्षित कर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सिर्जना करना, धार्मिक–सांस्कृतिक सम्पदा संरक्षण के साथ ही पर्यटन प्रवद्र्धन करना, कृषि तथा उद्योग में उत्पादकत्व वृद्धि करना और आर्थिक आत्मनिर्भरता मजबूत बनने की अपेक्षा की गई है ।
प्रदेश सरकार के अनुसार लगानी सम्मेलन मधेश प्रदेश के दीर्घकालीन आर्थिक विकास, सामाजिक समृद्धि और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण अवसर है । इसके लिए प्रदेश सरकार, निजी क्षेत्र, संघीय सरकार तथा अन्तर्राष्ट्रीय विकास साझेदारी बीच सहकार्य में कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed