Sat. Apr 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगबनी में मुख्य पार्षद के नेतृत्व में महिला संगठन ने मनाया हरि तालिका तीज 

 

माला मिश्रा जोगबनी अररिया ( सीमा क्षेत्र ) । पति की दीर्घायु की कामना को लेकर महिला संगठन द्वारा बुधवार को मुख्य पार्षद रानी देवी के आवास परिसर में हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महिलाओं द्वारा नृत्य, गीत संगीत का भी आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव पार्वती को समर्पित प्रार्थना गीत से हुई। आयोजक महिला संगठन के सुमन तिवारी एवं सुनीता पटेल ने बताया कि हरितालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लम्बी आयु की कामना के साथ करती है। हालांकि यह परम्परा धीरे धीरे कम होता जा रहा है। तीज के पारंपरिक आयोजन को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। महिलाएं अपने पारंपरिक मूल्यों को बचाए रखते हुए कार्यक्रम के दौरान खूब मौज मस्ती की। मौके पर मुख्य पार्षद रानी देवी  ने बताया कि हरियाली तीज का पर्व हर भार्दो माह में  मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत करती है वही अविवाहित महिलाएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए आदिदेव महादेव व मां पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। वही इस अवसर पर सुमन यादव,मिष्ठी सिंहा, रीना जायसवाल,आनन्दी शर्मा,नेहा सेन,निशा भगत, साधना देवी,ज्योति देवी एवं पिंकी कर्ण सहित दर्जनों महिलाएं इस आयोजन में शामिल थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *